फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   960 cases of Haryana-made country liquor caught by police

960 पेटी हरियाणा निर्मित देशी शराब पुलिस ने पकड़ा

Wed, 10 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
960 cases of Haryana-made country liquor caught by police
गड़वार/चिलकहर (बलिया)। गड़वार पुलिस ने पियरिया स्थित ईंट भट्ठे से दो पिकअप एवं एक कंटेनर पर लदे 960 पेटी हरियाणा निर्मित देशी शराब मंगलवार को बरामद किया। पकड़ी गई शराब व वाहनों की कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने भट्ठा मालिक, उसके पुत्र व वाहन स्वामियों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

गड़वार थाने में बुधवार को इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया कि मुखबिर द्वारा गड़वार पुलिस को मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि पियरिया स्थित ईंट भट्ठे पर एक कंटेनर में 960 पेटी देशी शराब रखी गई है जो हरियाणा निर्मित है। वहीं दो पिकअप पर लादकर अन्य जगहों पर भेजा जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो पिकअप व एक कंटेनर समेत उसमें रखे 960 पेटी शराब बरामद किया। जबकि वाहन स्वामी और वहां मौजूद शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरियाणा निर्मित देशी शराब एवं वाहनों की कीमत करीब एक करोड़ रुपया लगाई जा रही है। कहा कि इसमें संलिप्त जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, चौकी इंचार्ज ताखा कमला सिंह यादव, एसआई वरुण कुमार, हेड कांस्टेबल चौधरी, अश्वनी यादव, कांस्टेबल हरकेश यादव, ओमप्रकाश मौर्य, कुर्बान, शत्रुघन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed