फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   96 boxes worth four and a half lakhs of English liquor found in Bihar, two arrested

बिहार जा रहे साढ़े चार लाख मूल्य की 96 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
96 boxes worth four and a half lakhs of English liquor found in Bihar, two arrested
लालगंज/जयप्रकाश नगर। दोकटी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बिहार जा रही पिकअप से कुल 96 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पिकअप चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है। इसके अलावा पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की देर रात दोकटी पुलिस ने लक्ष्मण छपरा से बाबू डेरा जाने वाले रास्ते पर लक्ष्मण छपरा की ओर से बिहार की तरफ जा रही पिकअप को रोका। तलाशी में पिकअप पर लदी अलग-अलग किस्म के कुल 96 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसकी कीमत साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। एसएचओ अमित सिंह ने बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी सोनू कुमार प्रसाद पुत्र खंडे प्रसाद तुरहा पिकअप चला रहा था तथा अंग्रेजी शराब के कारोबार में लिप्त अजय यादव पुत्र हरेराम यादव निवासी चांद दियर, थाना बैरिया पिकअप में बैठा था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पिकअप को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed