फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   95 quintals of paddy purchased at three purchasing centers on the first day

Ballia News: पहले दिन तीन क्रय केंद्रों पर 95 क्विंटल धान की हुई खरीद

Thu, 02 Nov 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
95 quintals of paddy purchased at three purchasing centers on the first day
बलिया। एक नवंबर से जिले में 80 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हुई। लेकिन पहले दिन केवल तीन क्रय केंद्रों पर ही किसान धान लेकर पहुंचे और कुल 95 क्विंटल की खरीद हुई। जबकि अधिकांश क्रय केंद्रों पर सन्नाटा रहा। अभी धान तैयार नहीं होने के कारण यह स्थिति है। आने वाले दिनों में इसके रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।पूर्वांचल के जिलों में एक नवंबर से धान खरीद शुरु होती है। जिले में भी किसानों से धान खरीद के लिए कुल 80 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी क्रय केंद्रों को बोरियां भी उपलब्ध कराई गई हैं। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए अब तक 7490 किसान पंजीकरण करा चुके हैं और पंजीकरण जारी है। लेकिन किसानों के दस्तावेज व खेत सत्यापन का कार्य काफी सुस्त है और अब तक 6101 किसानों के ही सत्यापन हुए हैं।
विज्ञापन

लेकिन पहले दिन बुधवार को केवल तीन क्रय केंद्र बलिया नगर मंडी, हनुमानगंज मंडी व दुबहर क्रय केंद्र पर ही किसान धान लेकर पहुंचे। पहले दिन कुल 95 क्विंटल धान खरीद के साथ ही इसकी शुरुआत हुई लेकिन अधिकांश क्रय केंद्रों पर पूरे दिन सन्नाटा रहा। बताया जाता है अधिकांश इलाकों में अभी धान की कटाई चल रही है। जिन किसानों ने कंबाइन से धान की कटाई कराई वह धान भी अभी सूखे नहीं हैं।
विज्ञापन

इस बाबत जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र सागरवाल ने बताया कि अभी किसानों के यहां धान पूरी तरह तैयार नहीं हैं। लेकिन करीब एक पखवाड़ा बाद धान की खरीद तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed