{"_id":"67ab87218695258e1902e01e","slug":"921-candidates-will-appear-for-munshi-and-alim-exam-at-six-centres-ballia-news-c-190-1-svns1007-133286-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छह केंद्रों पर 921 परीक्षार्थी देंगे मुंशी और आलिम की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छह केंद्रों पर 921 परीक्षार्थी देंगे मुंशी और आलिम की परीक्षा
विज्ञापन
बलिया। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मुंशी-मोलवी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा 17 से 22 फरवरी तक होंगी। मोलवी-मुंशी की परीक्षा प्रथम पाली सुबह आठ बजे से 11 बजे तथा आलिम की परीक्षा द्वितीय पाली दिन में दो बजे से पांच बजे तक होगी। यह जानकारी जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने दी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिले कुल छह केंद्र बनाएं गए है, जहां करीब 921 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा प्रवेश पत्र संबंधित मदरसे के लॉगिन पर उपलब्ध करा दिया गया है। मदरसों द्वारा अपने लॉग-इन से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जाएंगे, जिनको मदरसा प्रधानाचार्य द्वारा अपने हस्ताक्षर के बाद संबंधित परीक्षार्थी को उपलब्ध कराएं जाएंगे। डेस्क स्लिप एवं उपस्थिति पत्रक परीक्षा केंद्र एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के लॉग-इन पर है, जिससे परीक्षा केंद्र स्वयं डाउनलोड कर लें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -