{"_id":"5cd701bdbdec2207254c8578","slug":"91557594557-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। ओझवलिया गांव में रवींद्र पाठक द्वारा युवा चेतना के तत्वावधान में जनसंवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों और आम लोगों की समस्याओं को जोर शोर से उठाया गया। युवा चेतना के जनजागरण अभियान के क्रम में आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी व युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किया। इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा चेतना पूरे देश में वंचित वर्ग की लड़ाई लड़ रही है। देश के उत्थान के लिए नौजवानों का आह्वान करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें एकजुट होना होगा। मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद से लेकर अब तक लोगों ने अपने अधिकारों की ओर ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि उन्हें केवल वोट बैंक समझा जाता रहा। यही वजह है कि लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाईं। कहा कि ओझवलिया गांव हजारी प्रसाद दिवेदी का गांव है। इसके बावजूद इस गांव का विकास नहीं हुआ। कहा कि समय आ गया है जब देश के नवनिर्माण के लिए हमलोगों को एक मंच पर आना होगा। जनसंवाद का संचालन रविशंकर राय पप्पू ने किया। जनसंवाद को जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय, युवा चेतना महासचिव अजय राय मुन्ना, कृष्णा मिश्रा, डा. रमेश चंद्र पाठक, मोहन सिंह, सुनील पासवान पिंटू, सद्दाम हुसैन आदि ने संबोधित किया।