फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रामकथा श्रवण मात्र से मिट जाता है जन्म-जन्म का पाप

रामकथा श्रवण मात्र से मिट जाता है जन्म-जन्म का पाप

Sat, 30 Mar 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
रामकथा श्रवण मात्र से मिट जाता है जन्म-जन्म का पाप
रतसर। भगवत कथा मानव जीवन के लिए औषधि के समान है। इसके श्रवण मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। धनेश्वरनाथ धाम धनौती धूरा में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन प्रवचनकर्ता प्रेमदाज जी महाराज उर्फ फलाहारी जी ने उक्त बातें कहीं।
विज्ञापन

कहा कि इस घोर कलियुग में भगवान का नाम तारक मंत्र है। यहीं मोक्ष प्राप्ति का एक मात्र साधन है। हर मनुष्य को भगवान की कथा का श्रवण करना चाहिए और भजन कीर्तन करना चाहिए, इसके बिना मानव जीवन का कल्याण संभव नहीं है। प्रवचनकर्ता जगत नारायण दास जी ने भागवत महिमा की बखान करते हुए कहा कि भवसागर से पार उतरना है तो रामकथा ही एक मात्र आधार है। रामकथा में वह शक्ति है, जिसके श्रवण मात्र से जन्म-जन्म का किया हुआ पाप मिट जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महायज्ञ में सुबह से ही परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यज्ञाचार्य पं. सुनील पांडेय (आचार्य) की देख-रेख में पूजन-हवन मंत्रोचार के बीच संपन्न हुआ। रात्रि में वृंदावन से आई रसिक मंडली के द्वारा मनोहारी रासलीला और रामलीला में रामजन्म की कथा का मंचन हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दूबे हमराहियों संग यज्ञ स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed