{"_id":"5c3b7166bdec227345760255","slug":"91547399526-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट बंगाल की टीम ने दिव्यांग क्रिकेट में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट बंगाल की टीम ने दिव्यांग क्रिकेट में मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गड़वार। जनपद में पहली बार गड़वार के जंगली बाबा की धरती गड़वार स्थित अगुवान माता मंदिर खेल मैदान पर आयोजित दिव्यांगजनों के क्रिकेट के क्रम में रविवार को फाइनल मैच यूपी बनाम बंगाल के बीच खेला गया। जिसमें बंगाल की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि इंडियन दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आमिर रहे। विशिष्ट अतिथि अभिनेता श्रीपाल प्रभाकर रहे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 75 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम वेस्ट बंगाल के सामने रखा। जवाब में उतरी बंगाल की टीम ने छक्का लगाने के साथ सात विकेट से जीत कर शील्ड को अपने नाम कर लिया। इस दौरान दिव्यांगजनों की क्रिकेट देेखने के लिए दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी थी। हर किसी ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई की। स्कोरर के रूप में चंद्रकांत, संतोष कुमार, उद्घोषक अंजनी गुप्त, मुकुल किशोर रहे, वहीं अंपायर मुकुल व आशीष रहे। इस मौके पर राकेश सिंह, अमरेश सिंह, घुरन सिंह मैच के सफल आयोजन में लगे रहे।