{"_id":"5be08b7abdec22694f461612","slug":"91541442426-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा और छात्रों के हाथों में ही है देश का भविष्य : स्वामी अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा और छात्रों के हाथों में ही है देश का भविष्य : स्वामी अभिषेक
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के निर्वाचित उपाध्यक्ष शक्ति सिंह एवं सत्यवती कॉलेज छात्र संघ के निर्वाचित अध्यक्ष रोहित राय का स्वागत सोमवार को मंझरीया अंजोरपुर में किया गया। समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश का भविष्य युवा और छात्रों के हाथों में ही है। कहा कि शक्ति सिंह और रोहित राय ने छात्र संघ चुनाव जीतकर बलिया की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं को जागना होगा। कहा कि देश को फिर जयप्रकाश की आवश्यकता है। कहा कि नौजवानों, किसानों और मजदूरों को समृद्ध कर के ही देश को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। स्वागत समारोह को हरिनारायण राय, डॉ. जनार्दन राय, जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय, मुन्ना राय, अजीत मिश्रा, रघुपति सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, सुनील पांडेय, नरोत्तम बाग़ी, अंजनी राय, रीता वर्मा, निभा पांडेय आदि ने संबोधित किया। आयोजक दिलीप राय और सचिन राय ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को हल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन ग्राम प्रधान जेपी मिश्रा ने किया।