{"_id":"5a4fad004f1c1b273c8b4e46","slug":"91515171072-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राड बैंड सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राड बैंड सेवा ठप
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बीएसएनएल की ब्रॉड बैंड सेवा पांच माह से पूरी तरह से ठप है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट के लिए लोग अन्य निजी कंपनियों का सहारा लेने लगे हैं। ग्रामीणों की माने तो बीएसएनएल के अधिकारियों से कई बार सेवा बेहतर करने की शिकायत भी की गई, लेकिन इस पर अभी तक गंभीरता नहीं दिखाई गई।
जेपी ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि यहां जेपी ट्रस्ट के परिसर में ही बीएसएनएल का एक्सचेंज स्थापित है, लेकिन इसकी कोई भी सेवा आज तक बेहतर नहीं बन सकी। कभी टेलीफोन सेवा पूरी तरह ठप होता है, तो कभी मोबाइल नेटवर्क ही चार-पांच दिन तक लगातार गायब रहता है। लापरवाही के चलते ही यहां विगत पांच माह से ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप है। मोबाइल सेवाएं भी दिन-रात मिलाकर चार-पांच घंटे ही मिल पाती है, या फिर सप्ताह भर के लिए गायब रहती हैं। यहां तैनात आपरेटर कभी लाइन कटने तो कभी जरनेटर के लिए तेल नहीं होने का रोना रोते हैं।