{"_id":"5a3169a14f1c1bf4688c103a","slug":"91513187745-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण 17 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण 17 को
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। पेंशनर्स दिवस के अवसर पर 17 दिसंबर को अपराह्न दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशन प्रकरण का निस्तारण किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष/ कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा है कि पेंशनरों की ऐसी समस्याएं जिनका निराकरण कार्यालयाध्यक्षों द्वारा किया जाना है वे स्वयं पेंशनर दिवस पर उपस्थित होकर उसकी सुनवाई एवं समुचित कार्यवाही करें । उन्होंने कहा है कि गत वर्ष आयोजित पेंशनर दिवस के प्रकरणों की निस्तारण आख्या एवं अपने कार्यालय में गठित पेंशनर प्रकोष्ठ से संबंधित सूचना भी अपने साथ अनिवार्य रूप से साथ लाये।
सेवानिवृत्त कर्मियों ने बैठक कर गिनाई समस्याएं
बलिया। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के जिला इकाई की बैठक बुधवार को कोषागार परिसर में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनर कक्ष, पेंशन सलाहकार व पेंशनर प्रकोष्ठ के गठन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति में टालमटोल, जनवरी 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों के पेंशन संशोधन आदि पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर पीएन श्रीवास्तव, रामजी सिंह, फतेहचंद गुप्त बेचैन, डा. भोला प्रसाद आग्रेय, अनंत लाल, रामावतार राम, सत्य नारायण यादव, सुभाष चंद्र यादव, दिवाकर नाथ सिंह, रामचंद्र तिवारी आदि थे।