{"_id":"59fb5c554f1c1bd7538bac95","slug":"91509645397-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : चौकाने वाले चेहरों आ सकते हैं सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : चौकाने वाले चेहरों आ सकते हैं सामने
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जनपद में भले ही सरगर्मी बढ़ गई है, लेकिन नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी प्रमुख राजनीतिक दलों की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं किए जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। खासकर भाजपा और सपा में प्रत्याशी चयन को लेकर कई दिनों से मंथन चल रहा है। पार्टी के कद्दावर नेता, जनप्रतिनिधि से लेकर पदाधिकारी तक किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में एकमत नहीं हो पा रहे हैं, जिस वजह से प्रत्याशियों के चयन में विलंब हो रहा है। अंदरखाने से खबर यह भी आने लगी है कि कुछ निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चौंकाने वाले नए चेेहरे सामने आ सकते हैं। इसके संकेत पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी दिए हैं।
बलिया जनपद के आठ नगर पंचायत और दो नगर पालिका सीटों पर अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए मतदान 26 नवंबर को होना है। अधिसूचना जारी होने के बाद 01 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सात नवंबर तक नामांकन होना है। निकायों में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर अभी तक प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बलिया नगर पालिका समेत अन्य निकायों में सीटिंग अध्यक्षों के नामों की भी चर्चा जोरों पर है, जो अनाधिकृत रूप से अपना टिकट पक्का मानकर चल रहे हैं, हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं किए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। टिकट की सूची फाइनल कराने को लेकर पार्टी के पदाधिकारी एवं संभावित प्रत्याशी लखनऊ में डेरा जमाए हैं, अथवा उनके बराबर संपर्क में है।