{"_id":"599f1edb4f1c1b783a8b4907","slug":"91503600347-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान के लिए नहीं हो रही खुली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूकान के लिए नहीं हो रही खुली बैठक
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। ग्राम पंचायत नवका गांव के ग्रामीणों ने सचिव खाद रसद विभाग को पत्रक भेजकर आरोप लगाया है कि शासन व एसडीएम के आदेश के बावजूद गांव में नए दुकान के लिए खुली बैठक नहीं कराई जा रही है। बल्कि गांव के प्रधान पति व ग्राम विकास अधिकारी मिलकर सस्ते गल्ले की दूकान को चला रहे हैं।
विकास खंड के नवका गांव निवासी सुधीर सिंह, प्रदुम्न सिंह, निर्भय, संजय सिंह, सुनील राम, फूलकुमार राम ने प्रदेश सरकार के खाद रसद विभाग के सचिव को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि नवका गांव के प्रधान पति श्रीराम राम की दूकान को जनवरी माह में निरस्त किया गया है। मार्च माह में खुली बैठक कराकर नए सस्ते गल्ले की दूकान चयनित करने का आदेश दिया गया है। इसके बाद प्रदेश सरकार के खाद रसद विभाग के आयुक्त ने शासनादेश जारी कर आदेश दिया कि 31 जुलाई तक सभी निरस्त दुकानों को खुली बैठक के माध्यम से नई दूकान चयनित कर दिया जाय। इसके बाद भी तहसील व जिलाप्रशासन से ग्राम पंचायत सचिव को पत्रक दिया गया, संबंधित अधिकारियों ने नोटिस जारी कर ग्राम पंचायत सचिव को चेतावनी दिया कि जल्द खुली बैठक के माध्यम से नई दूकान का चयन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।