{"_id":"5f2311007f38d863e7304c07","slug":"91-corona-positive-including-policemen-health-workers-found-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले 91 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 1648 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले 91 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 1648
Thu, 30 Jul 2020 11:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का टेस्ट करते
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले में गुरुुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 91 नए लोग संक्रमित पाए गए। इनमें एक पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 1648 हो गई है। अगर दूसरे जिले में रहने वाले जिले के संक्रमित लोगों की संख्या भी जोड़ दी जाए तो कुल संख्या 1760 हो जाएगी।
विज्ञापन
जिले में पहले से भर्ती 1557 से 741 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 891 है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि स्वास्थ्य टीम सभी मरीजों को इलाज के लिए एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन