फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   8428 candidates will give entrance test at 19 centers

Ballia News: 19 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा देंगे 8428 अभ्यर्थी

Wed, 14 Jun 2023 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
8428 candidates will give entrance test at 19 centers
बलिया। जनपद में 19 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। 19 केंद्रों पर कुल 8428 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होंगे। प्रत्येक केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। केंद्र पर पुलिस की भी समुचित व्यवस्था होगी। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उसकी एक फोटो युक्त प्रति तथा वैद्य फोटो के साथ ही प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने दिया जाएगा। प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कंट्रोल रूम नंबर- 05498- 225808, 05498-222419, 05498- 220857, 05498-220235 स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में डॉ. वेद प्रकाश मिश्र सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अशोक कुमार सिंह प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed