फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   826 TB patients cured in the district

जनपद में 826 टीबी के मरीज हुए ठीक

Thu, 28 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
826 TB patients cured in the district
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आह्वान पर इस साल मार्च से अब तक स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा 402 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। इसमें से 156 टीबी मरीज ठीक हो गए हैं, बाकी मरीजों का इलाज चल रहा है। जिन स्वयंसेवी संस्थाओं ने टीबी मरीजों को गोद लिया है वह हर माह उन्हें पुष्टाहार उपलब्ध कराते हैं, साथ ही उनकी अन्य परेशानी का भी समाधान करते हैं। इसके अलावा उनके संपर्क में रहकर उनका ख्याल रखते हैं कि टीबी की लड़ाई में वह अकेले नहीं हैं वह सब भी उनके साथ हैं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि टीबी मरीजों को मिली भावनात्मक सहानुभूति, पुष्टाहार और दवा का असर हो रहा है। टीबी मरीजों की तेजी से रिकवरी हो रही है। कुल 2245 गोद लिए गये मरीजों में लगभग 826 टीबी को मात दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभी तक 2245 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। इसमें 970 महिलाएं व 1275 पुरुष शामिल हैं। जिले की 12 समाजसेवी व अन्य संस्थाओं, 32 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने उन्हें गोद लिया है। गोद लिये गये टीबी मरीजों को लगातार पोषण आहार वितरित किया जा रहा है। समय-समय पर स्वयंसेवी संस्थाएं उनके घर पर जाकर उनका हौसला बढ़ाने के साथ यह भी जानकारी ले रही हैं कि वह पुष्टाहार और दवा का ठीक से सेवन कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed