फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पहले दिन 964 कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 46 रहे अनुपस्थित

पहले दिन 964 कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 46 रहे अनुपस्थित

Tue, 16 Apr 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन 964 कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 46 रहे अनुपस्थित
बलिया। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों को पहले चरण में मंगलवार को टाउन डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन 964 मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया जबकि 46 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इसमें पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम शामिल हुए। इस दौरान नोडल अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने पूरी मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अनुपस्थित 46 कार्मिकों को सचेत किया है कि वे द्वितीय चरण में ट्रेनिंग लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को चुनाव की हर बारीकियों से अवगत कराया गया। सीडीओ ने कहा कि मतदान के समय सबसे पहले टोटल का बटन दबाकर देख लें कि डाले गए मत जीरो हैं या नहीं। मतदाता की पहचान होने, अमिट स्याही के प्रयोग एवं मतदाता रजिस्टर में उसके हस्ताक्षर या अंगूठा निशानी प्राप्त करने के बाद कंट्रोल यूनिट के बैलेट बटन को दबाएं और मतदाता को मतदान करने दें। जब तक लाल रंग का बिजी लैंप बुझ न जाए और बीप की ध्वनी बंद न हो जाए, तब तक अन्य मतदाता को मतदान बूथ में प्रवेश न दें। मतदान के बीच-बीच में टोटल का बटन दबाकर चेक करते रहें कि डाले गए मत, मतदाता रजिस्टर की संख्या से मेल खा रहे हैं। प्रत्येक कमरे में एक जोनल, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कान्त राय एवं अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गंगा पार के बूथों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की। प्राथमिक विद्यालय शिवपुर दीयर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय परानपुर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर शांति व्यवस्था व अन्य जानकारी ली। उन्होंने अपील भी किया कि 19 मई को सभी काम छोड़ कर अनिवार्य रूप से अपने बूथ पर जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने उच्च माध्यमिक विद्यालय जवही दियर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपुर दियर का भी निरीक्षण किया। डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी के जेई भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed