{"_id":"5c6af951bdec224c8b1b01e2","slug":"81550514513-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा बलिया, मुख्यमंत्री ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा बलिया, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की मांग लोगों की पूरी हो गई। विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया को भी जोड़ने की घोषणा की। इस एक्सप्रेस वे के जिले तक आने पर जनपदवासियों के साथ ही बिहार के निवासियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से लोगों में हर्ष है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस की नींव मई 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने रखी थी। हालांकि प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद योगी सरकार ने मई 2017 में इसका टेंडर निरस्त कर दिया। पिछले साल प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ के मंदूरी हवाईपट्टी पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की आधार शिला रखी। कुल 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ होते हुए गाजीपुर में समाप्त हो रही थी। इसके बाद से जिले के जनप्रतिनिधियों की ओर से बलिया को इस एक्सप्रेस वे से जोड़ने की मांग होने लगी।
सांसद भरत सिंह ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का विस्तार बलिया होते हुए जयप्रकाश नारायण के गांव सिताबदियारा तक करने की आवाज सदन में उठाई थी। बताया था कि एक्सप्रेस-वे गाजीपुर तक ही प्रस्तावित है, जबकि इसका बलिया तक विस्तार करने के सम्बंध में पहले भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी से मिलकर चर्चा की थी। उन्होंने सदन के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से इसका विस्तार बलिया से होते हुए सिताब दियारा तक करने की मांग की। इसके कुछ माह पहले मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री से मिलकर एक्सप्रेस वे को बलिया से जोड़ने की मांग की थी। सोमवार को विधानसभा सत्र में में मुख्यमंत्री में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के विस्तार की घोषणा करते हुए बताया कि इस एक्सप्रेस वे बलिया को जोड़ने के लिए सर्वे का काम शुरू करा दिया गया है।