{"_id":"5ab680ba4f1c1bbe758b74b4","slug":"81521909946-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि,
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत ने कहा कि किसी भी योजना की गलत रिपोर्टिंग नहीं होनी चाहिए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्ट करने के बारे में सही जानकारी नहीं देने पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की जांच तहसीलदार व नायब तहसीलदार से कराने को कहा। अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने लोनिवि के अंतर्गत पहले हुए 31 कार्यों की रैण्डम चेकिंग स्वयं व सीडीओ के माध्यम से करने की बात कहीं। पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय निर्माण की जानकारी लेते हुए निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों की अद्यतन सूची गांवों में चस्पा कराएं। ऐसा नहीं हुआ तो इसके जिम्मेदार कोटेदार को मानते हुए कार्रवाई होगी। गन्ना किसानों के भुगतान के संबंध में सचेत किया कि अनावश्यक विलंब की दशा में ब्याज भी देना होगा। पारदर्शी किसान सेवा योजना सहित कृषि विभाग की सभी योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतरी पर विशेष जोर
बलिया। जिलाधिकारी का समीक्षा बैठक में शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतरी पर विशेष फोकस रहा। दोनों विभागों की योजनाओं की उन्होंने गंभीरता से समीक्षा की। बीएसए संतोष राय को निर्देश दिया कि गरीब तबके के छूटे बच्चों को अच्छे स्कूलों में दाखिला कराया जाए। इसका प्रचार प्रसार व्यापक रूप से कराया जाए। इसी तरह सीएमओ डॉ. एसपी राय को निर्देश दिया कि सभी सीएचसी व पीएचसी पर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराई जाए।