फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो दिग्गजों की रार में नपे एडीआईओएस!

दो दिग्गजों की रार में नपे एडीआईओएस!

Wed, 31 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दो दिग्गजों की रार में नपे एडीआईओएस!
बलिया। एक पखवारा पहले आए सह जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश सिंह का तबादला हो गया। इसका कारण सत्ता पक्ष के दो दिग्गजों के आमने-सामने होने का परिणाम बताया जा रहा है। चर्चा है कि एक ओर जहां बोर्ड परीक्षा सिर पर है तो वहीं दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया लटकने का अंदेशा है। हालांकि उनके स्थान पर नए डीआईओएस ने कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

महज छह दिनों बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरु होने वाली है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय करीब एक माह से अवकाश पर हैं। वहीं एक पखवारा पहले जिले में प्रभार लेने वाले सह जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश सिंह का स्थानांतरण गैर जनपद होने से ऊहापोह की स्थिति बन गई है। बताया जाता है कि आजमगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले डीआईओएस का प्रभार शासन ने सौंपा है साथ ही डॉयट देवरिया से वरिष्ठ प्रवक्ता अरुण कुमार को जिले का सह जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन

16 जनवरी को सैदपुर (गाजीपुर) डॉयट प्रवक्ता रहे राकेश सिंह ने सह जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यभार लिया और इसके साथ ही जिले में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। बताया जाता है पूर्व की सरकार में राकेश सिंह जिले में करीब ढाई साल तक बीएसए रहे और उनके उपर कई आरोप भी लगे। इसके चलते ही चुनाव के दौरान आयोग के निर्देश पर उन्हें जिले से स्थानांतरित किया गया। करीब चार दिनों पहले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने साफ कहा था कि भ्रष्टाचारी को जिले में नहीं रहने देंगे। सूत्रों की मानें तो सत्ता पक्ष के दो दिग्गज इस मामले को लेकर शासन स्तर जोर आजमाइश कर रहे हैं। इस उठा पटक के बीच नकल माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में प्रशासन के नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर चर्चाओं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट=
अरुण कुमार ने संभाला पदभार
बलिया। जनपद में एडीआईओएस राकेश सिंह का स्थानांतरण के बाद मंगलवार की शाम को देवरिया डायट से आए वरिष्ठ प्रवक्ता अरुण कुमार ने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर संबंधित कर्मियों से जानकारी भी ली। उधर, बताया जाता है कि संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ ने डीआईओएस का प्रभार भी अरुण कुमार को देने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed