{"_id":"5a2c21c64f1c1b86698c08e5","slug":"81512841670-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3551 मामले निपटाए गए, 1.53 लाख का अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3551 मामले निपटाए गए, 1.53 लाख का अर्थदंड
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया गया। इसमें दीवानी न्यायालय के अधिकारियों के अलावा राजस्व व बैंकों अधिकारियों ने अलग-अलग मामले का निस्तारण किया। इसमें कुल 3551 मामले निपटाए गए और कुल एक लाख 53 हजार 640 रुपये का अर्थदंड निर्धारित किया गया। इसके बलावा बैंकों ने कुल एक लाख 55 हजार 558 रुपये की वसूली की।
अपर जनपद न्यायाधीश सुदीप कुमार बनर्जी ने 21 मामले को निस्तारित करते हुए सात हजार 500 का अर्थदंड निर्धारित किया। इसके अलावा पंचम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार ने तीन मामले को निस्तारित किया। विशेष अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र सिंह ने चार, चंद्रभानु ने छह, परिवार न्यायाधीश आलोक पराशर ने 32, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश वीर कनेडी लाल ने पांच वादों को निस्तारित करते हुए 500 का अर्थदंड लगाया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश मनोरमा ने नौ, सीजेएम अमित मालवीय ने एक हजार छह मामले को निस्तारित करते हुए 62 हजार 600 रुपये का अर्थदंड निर्धारित किया। एसीजेएम मु. आजाद ने 30 मामले निस्तारित कर 38 हजार 250 का अर्थदंड लगाया। सिविल जज सीनियर डिवीजन मृदुल दुबे ने उत्तराधिकार के 65, सिविल जज सीनियर डिवीजन यशपाल ने 106 वादों का निस्तारण कर 14 हजार 880 रुपये का अर्थदंड लगाया। सिविल जज जूनियर डिवीजन रिया वर्मा ने 11, सिविल जज जूनियर डिवीजन ईश्वरशरण कन्नौजिया ने 15, जेएम रविशंकर गुप्ता ने 245 मामले निस्तारित कर चार हजार 760 रुपये का अर्थदंड लगाया। जेएम अनुज कुमार ठाकुर ने 419 मामले निस्तारित कर 19 हजार 470 रुपये का अर्थदंड लगाया। सिविल जज जूनियर डिवीजन विजयभान ने 123 व सिविल जज जूनियर डिवीजन विमलेश सरोज ने एक मामले को निस्तारित किया। इसके अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों ने 1074 मामले निस्तारित किए।