फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जिला जेल के बंदी सीख रहे योग और साधना

जिला जेल के बंदी सीख रहे योग और साधना

Thu, 15 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल के बंदी सीख रहे योग और साधना
बलिया। मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश में जिला कारागार बलिया में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य एवं उनके सुधार के दृष्टिगत को ध्यान में रखते हुए सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। शिविर का समापन आगामी 21 जून को होगा। इस दौरान योग प्रशिक्षक वेदप्रकाश के योग शिक्षण एवं कुशल निर्देश में जेल के बंदीगणों ने विभिन्न आसन, प्राणायाम ध्यान एवं कठिन आसनों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप बंदियों को स्वास्थ्य एवं स्वयं के सुधार की दिशा में यह एक आवश्यक सहायक एवं अप्रतिम कदम है। प्रत्येक बंदी यहां से योग की शिक्षा प्राप्त कर खुद को आरोग्य महसूस करेंगे। वहीं, महिला बंदी गण योग शिक्षक एवं पतांजलि महिला योग समिति के महा मंत्री किरन देवी के निर्देशन में योगाभ्यास आसन प्राणायाम एवं ध्यान की सरल योग क्रिया को समझने एवं विशेष रुचि प्रदर्शित कर रही है। इस अवसर पर योग साधना संयोजक पंकज कुमार पाठक, संतोष कुमार गोयल के अलावा कार्यकर्ता अधिकारी बीपी शर्मा, रोशन जी, कमलेश चंद्र प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन


स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी
बेल्थरारोड । मां शांति देवी महाविद्यालय हल्दी रामपुर के प्रांगण में गुरुवार को नेहरु युवा मंडल हल्दी रामपुर के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर लगाया गया। शिविर में स्वस्थ जीवन के लिए यौगिक क्त्रिस्याओं का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व एडीओ परशुराम मौर्य ने योग के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि योग आसन के माध्यम से जटिल और असाध्य रोगों पर काबू पाया जा सकता है। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डा. अंजनी कुमार ने प्राणायाम और योग अभ्यास के विभिन्न आसनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योग प्रशिक्षक राजकुमार पांडेय ने विभिन्न योगी क्रियाओं के फायदे के बारे में बताया। शिविर में महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं के अलावा क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने सहभागिता की। इस मौके पर संजय यादव, सीपीसिंह, बलवंत, सुनंदा भारती, दिव्यांश प्रकाश, कंचन, संतोष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed