फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   805 beneficiaries received CM housing approval letter, first installment also released

Ballia News: 805 लाभार्थियों को मिला सीएम आवास का स्वीकृति पत्र, प्रथम किस्त भी जारी

Tue, 19 Sep 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
805 beneficiaries received CM housing approval letter, first installment also released
बलिया। जिले में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास आवंटन की प्रक्रिया प्रत्येक ब्लॉकों पर शुरु की गई। योजना के तहत कुल 805 लाभार्थियों का पंजीकरण निर्धारित पोर्टल पर विभाग द्वारा किया गया था। उपमुख्यमंत्री की ओर से लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र के साथ पहली किस्त देने की शुरुआत की गई जिसका प्रसारण दिखाने के लिए सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर इंतजाम किया गया था। बतौर पहली किस्त 3.22 करोड़ लाभार्थियों के खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

हल्दी में
जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय तिवारी के हाथों प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। प्रथम किस्त लाभार्थियों के खाते में स्थांतरित किया गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत बलिराम मौर्य, एकाउंटेंट बृजेश गुप्ता, एडीओ एजी अमित कुमार सिंह, सचिव आदि रहे।
विज्ञापन

बैरिया में दिव्यांग व प्राकृतिक आपदा के 58 पीड़ितों में मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र ब्लाॅक प्रमुख मधु सिंह ने खंड विकास कार्यालय में वितरित किया। बीडीओ सत्यप्रकाश सिंह ने कहा लाभार्थियों के खाते में जल्द आवास निर्माण का धन पहुंचेगा। इस मौके पर लेखाकार अश्वनी उपाध्याय, कन्हैया सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण यादव, शुभम सिंह, रविप्रताप सिंह, सतन यादव, प्रमोद यादव, हरेन्द्र चौधरी, पप्पू मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज ब्लाक मुरली छपरा के क्वाकरा हाल में मंगलवार को 69 दिव्यांग लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास की स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। खंड विकास अधिकारी शैलेश मौर्य मुरारी ने कहा कि जिन लाभार्थियों को आवास मिला है वह समय से आवास निर्माण का कार्य आरंभ कर दें।
रसड़ा ब्लाॅक मुख्यालय पर मंगलवार को मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख प्रभाकर राव व विशिष्ट अतिथि रणधीर सिंह ने 87 दिव्यांगों तथा दैविक आपदा पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र खंड विकास अधिकारी शकील अख्तर अंसारी ने दिया। इस मौके पर अमित सिंह, शिवजी सिंह, अमित चौहान, धीरज गुप्ता, दिनेश तिवारी, आलोक प्रकाश सिंह, आनंद आदि रहे।
नगरा के ड्वाकरा हाल में स्वीकृति पत्र दिया गया।मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि शासन की मंशा गरीबों के हर घर को छत देने की है। इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, शिवजी गुप्त, मनोज कुमार सिंह आदि रहे।
मनियर ब्लाक के सभागार में 52 दिव्यांगों को ब्लाॅक प्रमुख सपना सोनी व खंड विकास अधिकारी मनियर इरशाद अहमद ने स्वीकृत पत्र वितरण किया। इस मौके पर एडीओ शशिमोहन, अंजनी कुमार सिंह, अजय यादव, जितेन्द्र वर्मा, कृपा निधान, सचिव आनंद प्रकाश यादव, मनोज गुप्ता आदि रहे।

रेवती के ड्वाकरा हाल में 43 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि विश्राम सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार गरीबों शोषण वंचितों के कल्याण के लिए दिन संकल्पित है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पद्मदेव पाठक, राणा प्रताप यादव, अर्जुन सिंह चौहान, मुन्ना राजभर, सुशील सिंह, अरुण यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article