{"_id":"698649c26b852e495107b49e","slug":"80000-people-were-fined-for-violating-traffic-rules-in-13-months-ballia-news-c-190-1-ana1001-157236-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 13 महीने में यातायात नियम तोड़ने वाले 80 हजार लोगों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 13 महीने में यातायात नियम तोड़ने वाले 80 हजार लोगों का चालान
विज्ञापन
बलिया। जिले में यातायात के नियमों का पालन कराने पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो 13 महीने में 80 हजार लोग यातायात के नियम तोड़ते हुए पकड़े गए हैं। इन पर यातायात पुलिस ने 10 करोड़ रुपये का ई-चालान कर करीब 90 लाख रुपया जुर्माना वसूला है।
जिले में हत्या आत्महत्या से ज्यादा सड़क दुर्घटना में मौते होती हैं। पुलिस के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले वर्ष 392 सड़क दुर्घटना में 291 की असमय मौत व 372 घायल हुए थे। पिछले 13 महीने में ट्रैफिक पुलिस ने करीब 75 हजार चालकों को यातायात के नियम का पालन न करते हुए पकड़ा है। जिले में पांच थानों नरही, रसड़ा, उभांव, फेफना व बांसडीह में सबसे अधिक सड़क दुर्घटना होती हैं, इन थाना क्षेत्रों में दुर्घटना को कम करने के लिए क्रिटिकल कारीडोर टीम प्रोजक्टर के तहत काम कर रही है।
अगर यह योजना सफल रही तो अन्य थानाें पर टीम काम करेगी। टीम में उपनिरक्षक, हेड कांस्टेबल सहित पांच पुलिस कर्मियों की टीम तैनात की गई है। सभी विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इस टीम का मुख्य उद्देश्य गोल्डन ऑवर में घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान को बचाना होगा।
विज्ञापन
यातायात विभाग की ओर से बताया गया कि एक जनवरी 2025 से लेकर 30 जनवरी 2026 तक 80215 वाहनों का चालान किया गया। जबकि 1246 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही इन लोगों से कुल 90 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा माह 2026 में एक जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक 10 हजार लोगों की गाड़ियों का यातायात नियम का उल्लंघन पर चालान किया गया है। जबकि 26 वाहन सीज किए गए और नौ लाख रुपये का चालान कर जुर्माना के रूप में पांच हजार रुपये वसूल किए गए।
इस बाबत एएसपी उत्तरी व यातायात नोडल कृपाशंकर ने बताया कि यातायात नियम को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। उसके बाद नियम तोड़ने वालों पर सख्ती करने के लिए चालान किया जाता है।
-- -- -- -- -
कारण चालान
- बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर - 28374
- चार पहिया गाड़ी में सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर - 2560
- सड़क व नो पार्किग में पार्क करने पर - 16305
- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने पर - 2460
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर - 4070
- नशे में वाहन चलाने पर - 283
- तीन सवारी के साथ दो पहिया वाहन चलाने पर - 6243
- वाहनों पर हूटर, सायरन व प्रेशर हार्न का प्रयोग करने पर - 46
- बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के वाहन चलाने पर - 827
- वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने पर - 218