फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   8 public health units will be established in the district with Rs 3.76 crores

Ballia News: 3.76 करोड़ से जिले में स्थापित होगी 8 पब्लिक हेल्थ यूनिट

Fri, 28 Jun 2024 05:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
8 public health units will be established in the district with Rs 3.76 crores
बैरिया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बैरिया, मुरलीछपरा सहित आठ ब्लाॅकों में पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की जाएगी। इससे मरीजों को रक्त, यूरीन सहित कई तरह की जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के बड़े अस्पताल में मरीजों का दबाव कम करने के साथ स्थानीय स्तर पर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉक पर पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की जा रही है। जिस पर करीब 3.76 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है।
विज्ञापन

47 लाख रुपये से एक यूनिट का निर्माण होगा। ऐसे में जनपद के मुरलीछपरा, बैरिया, सोनवानी, रेवती, नगरा, दुबहर, बेरुआरबारी व नगरा सहित कुल आठ ब्लॉकों में हेल्थ यूनिट बनेंगी। इसकी पहल स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित होने से लोगों को जांच के लिए बड़े अस्पतालों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा। यहीं नहीं पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए अलग से स्टॉफ की तैनाती होगी। एक लैब टेक्नीशियन के साथ दो अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को यूनिट में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
जिले के आठ ब्लॉकों में हेल्थ यूनिट की स्थापना होनी है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। एक यूनिट पर करीब 47 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
-डॉ. विजयपति द्विवेदी, सीएमओ, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed