फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   8.60 crore received for the construction of 11 routes

Ballia News: 11 मार्गों के निर्माण के लिए मिले 8.60 करोड़

Fri, 06 Jan 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
8.60 crore received for the construction of 11 routes
बलिया। शासन ने राज्य सड़क निधि से निर्माणाधीन 11 मार्गों के निर्माण के लिए 8.60 करोड़ लाख रुपये की धनराशि जारी की है। इन सड़कों का निर्माण कार्य धनराशि की कमी के कारण रुका हुआ था। धनराशि मिलने से मार्गोें का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जनपद में राज्य सड़क निधि से चल रहे विभिन्न मार्गों के निर्माण को पूरा करने के लिए शासन ने 8.60 करोड़ों रुपये की धनराशि जारी की है। सीयर चरौव्वा मार्ग से ईदगाह होते हुए पलिया कुरूमपुर तक मार्ग निर्माण के लिए 65.48 लाख, धड़सरा गांव से गौरनिया पीडब्ल्यूडी मार्ग होते हुए पुर रजवाहा तक मार्ग निर्माण के लिए 82.13 लाख, झरकटहां भाखर मार्ग से कल्याणपुर होते हुए भैसहा भरटोला जूनियर हाईस्कूल तक मार्ग के लिए 148.84 लाखष रेवती झरकटहां मार्ग से रति छपरा जमधरवा प्राथमिक स्कूल तक मार्ग के लिए 124.78 लाख, टीएस बंधा से लमही छपरा सारिब मार्ग के लिए 122.01 लाख, चेरुइया से महान की मठिया तक संपर्क मार्ग के उच्चीकरण के लिए 122.64 लाख की धनराशि दी गई है।
विज्ञापन

शेर प्राथमिक पाठशाला सरांक राजभर बस्ती संपर्क मार्ग के लिए 2.89 लाख, पीएमजीएसवाई मार्ग अपोलहा प्रावि तक 4.34 लाख, नगरी फिरोजपुर लोनिवि मार्ग से दौलतपुर बड़ी मठ एवं काली मांग स्थान तक सीसी रोड के लिए 7.50 लाख मिले है। मरलीछपरा-दोकटी ब्लाक सीसी मार्ग के लिए 83.44 लाख, मैरीटार नहर से बांसडीह पिंडहरा संपर्क मार्ग के लिए 96.23 लाख की धनराशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई एके सिंह ने बताया कि मार्गों का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। चेरुइया बघड़ा मार्ग से क्षेत्र के बेदखली, छोटकी नरही, मोहान के मठिया मार्ग दशकों से जर्जर है। अक्टूबर-नवंबर में मोहान के मठिया के तरफ से मिट्टी का कार्य चालू कराया गया था, लेकिन किसानों द्वारा कार्य रोक दिया गया। इसके बाद आज तक कार्य नहीं चालू हो पाया। नरहीं के राजेश्वर मोड़ से दौलतपुर फिरोजपुर सड़क पर दो माह पहले गड्ढों में गिट्टी डालकर पिचिंग कर दी गई। अब सड़क उखड़ रही है। सड़क का चौड़ीकरण किया जाना था। इस सड़क पर फिर गड्ढे बनने लगे हैं।

सड़क रापाली, खरगपुरा, कैथवली, बड़ौरा, दौलतपुर, फिरोजपुर, लड्डूपुर, शहाबुद्दीनपुर गांव को जोड़ती है। बांसडीह-बलिया मुख्यमार्ग से पिंडहरा नहर होते हुए मैरीटार को जाने वाले रास्ते का कार्य अधर में लटका हुआ है। कई महीनों से गिट्टी गिराई गई है। पूरे रास्ते पर गिट्टी गिरने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed