{"_id":"68cb0e6ed944327be5036522","slug":"795-mm-of-rain-in-two-hours-caused-waterlogging-in-many-areas-ballia-news-c-190-1-bal1002-148415-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो घंटे में 79.5 एमएम हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो घंटे में 79.5 एमएम हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव
विज्ञापन
जीराबस्ती स्थित रोडवेज के वर्कशाप में लगा बारिश का पानी।संवाद
बलिया। जिले में चमक व गरज के बीच तेज बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। दो घंटे तक हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव से परेशानी हुई। जिले में 79.5 एमएम बारिश हुई ।
बहादुरपुर, जीराबस्ती, धरहरा संग बसंतपुर, शहर से सटे बहादुरपुर के आगे सिकंदरपुर मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया। लोगों को करीब दो घंटे तक बारिश से बचने के लिए रास्ते में शरण लेनी पड़ी। जीराबस्ती रोडवेज वर्कशाॅप, जीराबस्ती नई बस्ती, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में दो फीट तक पानी लगा रहा। सबसे ज्यादा बारिश जीराबस्ती में 142, हनुमानगंज 124 एमएम हुई। बैरिया में 65, सीयर में 52, पंदह पर 44 एमएम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार रात भर कभी हल्की व मध्यम बारिश होती रही। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि पूरे जिले में मंगलवार की रात को 79.5 एमएम बारिश हुई हैं। बारिश खंड-खंड हो रहा है। इस माह भर बारिश होने की संभावना है। जीराबस्ती स्थित भारत गैस गोदाम में पानी भर जाने के कारण सिलिंडर लदा ट्रक समेत अन्य वाहन फंस गए।
किसी तरह स्कूल पहुंचे बच्चे
जीराबस्ती स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के रास्ते व मैदान में बारिश का पानी जमा होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कत हुई। मुख्य मार्ग से विद्यालय तक जाने वाले मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भर गया था। वहीं, स्कूल के चारों तरफ पानी जमा हो गया है।