फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   75 ration shops will become model shops, facility like public service center will be available

राशन की 75 दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप, मिलेगी जनसेवा केंद्र जैसी सुविधा

Sun, 20 Nov 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
75 ration shops will become model shops, facility like public service center will be available
बलिया। राशन की दुकान पर ही सभी सुविधाएं लोगों को मुहैया हो, इसके लिए विभाग ने तैयारी की है। राशन की दुकानों पर लोगों को अब अनाज के साथ जनसेवा केंद्र की भी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए जिले की 75 दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोटे की दुकानों के जनसेवा केंद्र बनने से हर दुकान पर एक व्यक्ति को रोजगार भी मिलेगा। यहां पर रसोई गैस सिलिंडर भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा इन दुकानों से जल्द ही ई-स्टांप भी मिलना शुरू हो जाएगा। जिले के बैरिया, बेलहरी, रेवती, बांसडीह, मनियर, दुबहर, नवानगर, पंदह, सियर, नगरा, चिलकहर, गड़वार, हनुमानगंज, रसड़ा, मुरली छपरा और सोहांव, ब्लाक में से 75 दुकानों का चयन किया जाना है। सरकार इन दुकानों को मॉडल शॉप बनाने जा रही है। पूर्ति विभाग ने कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। राशन की दुकानों पर ई-स्टांप के अलावा यात्रा टिकट, आधार, पेंशन, आय, जाति, जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, किसान सम्मान निधि समेत तमाम सुविधाएं ऑनलाइन शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

ई स्टांप बेच सकेंगे दुकानदार
अभी तक कोटे की दुकान से मात्र गेहूं, चावल, नमक, तेल और चना मिल रहा है। जन सेवा केंद्र बनने से दुकानों पर राशन के साथ जरूरत से संबंधित सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में ग्राम सचिवालय की तरह कोटेदार भी एक ही छत के नीचे सरकार की सारी योजनाओं के लिए काम करेंगे। इसी तर्ज पर अब कोटेदार अपने यहां सरकार की सारी योजनाओं के लिए जहां आवेदन करा सकेंगे। वहीं, ई-स्टांप भी बेच सकेंगे। राशन की दुकानों के माध्यम से एलपीजी सिलिंडर बेचने की व्यवस्था कराई जा रही है। इस तरह की दुकानों का चयन किया जा रहा है, जहां वाहन आसानी से पहुंच सकें।

फैक्ट फाइल...
ब्लॉक-17
राशन की दुकानें-1435
नगर क्षेत्र-111
ग्रामीण क्षेत्र-1324
कार्डधारक-541233
पात्र गृहस्थी-450034
अंत्योदय-91199
ब्लॉकवार सूची मांगी गई
जिले में कोटे की 75 दुकानें मॉडल शॉप बनाई जानी हैं। इसे लेकर कार्यवाही तेज कर दी गई है। सभी पूर्ति निरीक्षकों से ब्लॉकवार ऐसी दुकानों की सूची मांगी गई है, जिसे मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके। इन दुकानों पर जनसेवा केंद्र की तर्ज पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। - रामजतन यादव, डीएसओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed