फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   73 crore proposal made for development in urban

शहरी में विकास के लिए बना 73 करोड़ का प्रस्ताव

Sun, 24 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
73 crore proposal made for development in urban
नगरपालिका की ओर से शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 73 करोड़ का एक और प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें शहर की सभी सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ ही, नाली-नाले के निर्माण और चार पार्कों के विकास के लिए भी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद बलिया में विकास कार्यों को ग्रहण लगा हुआ है। शहर की लगभग सभी सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। नगरपालिका धन की कमी से सड़कों को गड्ढामुक्त भी नहीं करा पा रही है। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र में जलनिकासी की भी काफी बुरी हालत है। अधिकतर क्षेत्रों में जलभराव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो माह पहले नगरपालिका की ओर से विकास के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। हालांकि इसे स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

हॉटमिक्स से बनेंगी सड़कें, चार पार्कों का विकास
बलिया। 73 करोड़ के प्रस्ताव में 24.88 करोड़ से सड़कों के विकास को शामिल किया गया है। पालिका का कहना है कि चौक से निकलने वाली सभी प्रमुख सड़कों का ह़ॉट मिक्स से पुर्निमाण कराया जाएगा। वहीं, 31.80 करोड़ से कवर्ड आरसीसी नाले का निर्माण शामिल किया गया है। इसके कई वार्डों में बनाया जाएगा। आवास-विकास के तीन पार्कों और शहर के चौर स्थित शहीद पार्क का भी विकास 4.17 करोड़ से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों का होगा नवीनीकरण
-काली मंदिर तिराहा से दुर्गा मंदिर
--पोस्ट आफिस जापलिनगंज से आगे तक
--बालेश्वर घाट से चमन सिंह बाग, मवेशी अस्पताल तक
--चौक सुरपट्टी मालगोदामसे हनुमानगढ़ी मंदिर तक
--चौक से पानी टंकी रोड हास्पिटल होते हुए मवेशी अस्पताल तक
--चौक स्टेशन रोड होते हुए ओक्डेनगंज मस्जिद से चित्तू पांडेय चौराहे तक
--चौक से गुदरी बाजार होते हुए मवेशी अस्पताल तक
--चौक से लोहापट्टी होते हुए दुर्गा मंदिर तक
-वार्ड तीन में मस्जिद से काजीपुरा क्रासिंग तक
अधूरा पड़ा है नालों का निर्माण
बलिया। शहर में जलनिकासी के लिए नगरपालिका बलिया की ओर से सात करोड़ रुपये से चार नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें एनसीसी तिराहे से एसपी आवास तक,
टीडी कालेज चौराहे से डीएम आवास, कुंवर सिंह चौराहा होते हुए एसपी कार्यालय तक, धूम बाबा से काजीपुरा रेलवे अंडर पास होते हुए जापलिनगंज चौकी तक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नालों का निर्माण काफी धीमी गति से होने के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed