फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नतेरस पर 70 करोड़ का कारोबार

नतेरस पर 70 करोड़ का कारोबार

Mon, 05 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
नतेरस पर 70 करोड़ का कारोबार
बलिया। धनतेरस पर सराफा, इलेट्रानिक्स, आटोमोबाइल्स एवं बर्तन बाजार पर धन वर्षा हुई। ग्राहक उमड़े तो 70 करोड़ का कारोबार करा दिया। धनतेरस पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार देर रात तक गुलजार रहे। किसी ने स्वर्णाभूषण खरीदे तो किसी ने बर्तन, वाशिंग मशीन, दुपहिया, चार पहिया वाहन की खरीददारी की। धनतेरस पर ही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति एवं दीपावली के लिए पूजन सामग्रियों की भी खरीददारी भी लोगों ने की। धनतेरस के दिन ही दीपावली के लिए मिट्टी के दीपक से लगायत अन्य सामग्रियों की खरीददारी भी लोगों ने की। नगर के शहीद पार्क चौक के आसपास के सभी बाजारों में सुबह से ही बिक्री का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर सोमवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह दुकानों की साफ-सफाई के बाद दुकानदारों ने बिक्री शुरू की। धनतेरस पर खासतौर से सराफा बाजार में चमक काफी देखी गई। दुकानों पर साज सज्जा देखने लायक रही। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सराफा व्यापारियों की तरफ से छूट और उपहार की पेशकश की गई थी, जिसका लोगों ने भी खूब फायदा उठाया। इसके अलावा वैवाहिक सीजन शुरू होनेे के मद्देनजर भी महिलाओं ने गहनों की खरीददारी की। कुछ ग्राहकों ने धनतेरस के दिन ही डिलीवरी के लिए पूर्व में आर्डर भी दे रखा था, जिसे धनतेरस के दिन जाकर लिया। मान्यता है कि धनतेरस के दिन स्वर्णाभूषण समेत अन्य उत्पाद खरीदना शुभ माना जाता है। यहां सराफा कारोबारियों ने इस बार धनतेरस पर पूरे जनपद में करीब 50 करोड़ के कारोबार होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तनों की खरीदने की परंपरा बहुत दिनों से चली आ रही है। घरों में नियमित रूप से उपयोग में आने वाले बर्तनों को खरीदने का खास दिन धनतेरस को माना जाता है। इस बार धनतेरस पर बर्तन बाजार में भी चहल पहल अच्छी देखी गई। ब्रांडेड के साथ-साथ लोकल कंपनियों के बर्तनों की भी डिमांड कम नहीं थी। लोगों ने कूकर, थाली, गिलास, कटोरी के अलावा मिक्सी इत्यादि की खरीददारी की। धनतेरस पर बिक्री को लेकर दुकानदार भी काफी उत्साहित नजर आए। बर्तन दुकानदार राजेश कुमार का कहना है कि धनतेरस के दिन बर्तनों का बेहतर कारोबार हुआ, हर साल की तरह इस बार भी सुबह से ही दुकान पर बिक्री शुरू हो गई थी। लोग दुकान पर आए तो कुछ न कुछ खरीददारी जरूर किए। बर्तन दुकानदारों ने पूरे जनपद में इस बार धनतेरस पर करीब 80 लाख का कारोबार होने की संभावना जताई है। इसी प्रकार इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी धनतेरस पर जमकर धन की वर्षा हुई। टेलीविजन, फ्रीज, वाशिंग मशीन, एसी की खूब बिक्री हुई। खासकर एलईडी टीवी लोगों की पहली पसंद बने हुए थे। बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के एलईडी टीवी की तरफ लोगों का रुझान अधिक रहा। इसी तरह वाशिंग मशीन, फ्रीज, माइक्रोवेव ओवन, मोबाइल सेट की बिक्री भी कम नहीं हुई। इलेक्ट्रानिक्स दुकानदारों ने धनतेरस पर करीब पांच करोड़ का कारोबार होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों की मानें तो सराफा में करीब 50, इलेक्ट्रानिक में पांच और आटोमोबाइल में करीब 10 करोड़ तथा बर्तन की दुकानदारी में 80 लाख के साथ कुल मिलाकर करीब 70 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed