{"_id":"5ab935964f1c1b8c778b7ea8","slug":"71522087318-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया शहीद पथ का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया शहीद पथ का लोकार्पण
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के दुबहर डेरा निवासी शहीद लांस नायक राजेश कुमार यादव की स्मृति में घोड़हरा गांव में रविवार को शहीद पथ का लोकार्पण राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एवं ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू ने शहीद की पत्नी पार्वती देवी एवं उनकी माता सोमरिया देवी की उपस्थिति में किया। सांसद नीरज शेखर ने कहा कि शहीद जब देश के लिए बलिदान होता है तो वह संपूर्ण राष्ट्र का बेटा बन जाता है । इस मौके पर सांसद नीरज शेखर ने घोड़हरा ढाले से शहीद के घर तक सांसद निधि से सड़क बनवाने की घोषणा की।
विशिष्ट अतिथि ज्ञानेंद्र राय गुड्डू ने शहीद आरके यादव के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर बेलहरी के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राघव सिंह कैबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी के पुत्र रनजीत चौधरी मानवेंद्र विक्रम सिंह हरिशंकर राय शहीद अख्तर शिव जी चन्देल ,अभय सिंह गोलू अजीत पासवान अशोक सिंह ,मनीष पान्डेय गुड्डू उपस्थित है । अध्यक्षता मास्टर बच्चन यादव तथा संचालन रईस अख्तर ने किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम गायक पिंटू ठाकुर एवम कृष्णा हमदर्दी ने किया। आभार ग्राम प्रधान नफीस अख्तर ने किया।