फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   राज्यसभा सांसद का जिले में हुआ भव्य स्वागत

राज्यसभा सांसद का जिले में हुआ भव्य स्वागत

Sat, 24 Mar 2018 10:15 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद का जिले में हुआ भव्य स्वागत
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर का अपने गृह जनपद बलिया में शनिवार को प्रथम आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देवरिया बलिया की सीमा पर स्थित भागलपुर में जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात बेल्थरा रोड, नगरा, सिकन्दरपुर, सुखपुरा, एवं नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। नगर के बापू भवन टाउन हाल में नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुये नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि मेरे जैसे आम कार्यकर्ता को देश के उच्च सदन में भेजकर पार्टी नेतृत्व ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात किया है। समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता व विकास पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार थे, जिस पर चलकर पार्टी इस मुकाम तक पहुंची हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, बेल्थरा रोड चेयरमैन दिनेश गुप्ता, भगवान पाठक, माधव प्रसाद गुप्ता, दिनेश्वर सिंह, विजय बहादुर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, नन्द लाल सिंह, संजय मिश्रा, राकेश चौबे भोला, राजेश गुप्ता, सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे तथा संचालन जिला महामंत्री जय प्रकाश साहू ने किया।
विज्ञापन

सिकन्दरपुर संवाददाता के अनुसार राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर का सिकन्दरपुर (ग्रामसभा चकखान) में ग्रामप्रधान शकुंतला देवी के आवास पर शानदार स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामप्रधान शकुंतला देवी, प्रधान प्रतिनिधि अजय खरवार, पूर्व प्रधान फेंकू राजभर व कई वरिष्ठ लोगों ने स्वागत किया और उन्हें बधाइयां दीं। बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार राज्यसभा सांसद के बेल्थरारोड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रांगण में सकलदीप राजभर का स्वागत किया। राजभर ने मानस मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। उन्होंने जूनियर हाई स्कूल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद अतवार राजभर, चौधरी चरण सिंह, डॉक्टर अंबेडकर आदि महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में राजभर अपने स्वागत से अभिभूत दिखे। राजभर को विनय सिंह और ओमप्रकाश सिंह ने गदा और मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, पंकज सिंह, प्रमोद सिंह, देवेंद्र गुप्ता, झारखंडे सिंह, अखिल सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, लाखन राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed