फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   170 पशुओं का परीक्षण कर वितरण किया गया दवा

170 पशुओं का परीक्षण कर वितरण किया गया दवा

Fri, 02 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
170 पशुओं का परीक्षण कर वितरण किया गया दवा
रेवती। दियारांचाल के दतहां हाई स्कूल के मैदान में पं दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर शुक्रवार को पशुपालन विभाग द्वारा लगाया गया। शिविर के दौरान पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा करीब 170 पशुओं के परीक्षण करने के बाद दवा का वितरण किया गया। आरोग्य शिविर का शुभारंभ बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जनपद में सबसे अधिक पशुओं का पालन दतहां क्षेत्र में होता है। कहा कि अधिकारी कर्मचारी अपने कर्त्तव्य का बोध करें तो कहीं कोई परेशानी नहीं होगी। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों की आय दोगुनी हो जाए। इसके लिए किसानों को पशुपालन की तरफ भी विशेष ध्यान देना होगा। कहा कि मनुष्य की आवश्यकता की भांति ही पशुओं की भी आवश्यकताएं होती है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी द्विवेदी ने कहा कि अपने जनपद में यह पहला आरोग्य शिविर लगा है। पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. चंद्रकांत सिंह, डॉ. एस के वैश्य, डॉ. मंतराज यादव, डॉ. इनाम अशरफ सिद्दीकी, अरविंद श्रीवास्तव, राधेश्याम विश्वकर्मा, सर्वेश यादव, रविंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे। स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश प्रजापति ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed