फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बजट से व्यापारियों को लगी उम्मीदें

बजट से व्यापारियों को लगी उम्मीदें

Mon, 29 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बजट से व्यापारियों को लगी उम्मीदें
बलिया। पहली फरवरी को आम बजट पेश होने वाला है। इस आम बजट को लेकर व्यापारियों में अभी से काफी उम्मीदें है। व्यापारियों का मानना है कि आम बजट से व्यापारियों को सरकार से काफी उम्मीदें है। उनका मानना है कि इस आम बजट में जीएसटी के प्रावधानों को और सरल बनाया जाए। जिससे उन्हें सहूलियत मिले। इसके अलावा सुरक्षा के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न भी रोकने के उपाय किए जाएं।
विज्ञापन

बलिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जब भी बजट प्रस्तुत किया है। उसका सीधे तौर पर व्यापारियों को लाभ नहीं मिला है। केंद्र के जीएसटी लागू होने के बाद तो व्यापारियों की हालत और खराब हो गई हैै। ऐसे में इस बार के आम बजट से व्यापारियों को काफी उम्मीदें है। सरकार व्यापारी हित में जीएसटी के कड़े प्रावधानों में लचीला रुख अपनाकर उसका लाभ व्यापारियों को दे सकती है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता सुनील परख ने कहा कि इस सरकार के केेंद्र में आने के बाद से ही व्यापारियों को काफी उम्मीदें थी। लेकिन अब तक बजट में व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार ने कुछ नया नहीं किया है। व्यापारी सुरक्षा के नाम पर इस बार के बजट में प्रावधान किए जाने से व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि व्यापार के लिए एक करोड तक के लोन को पांच फीसदी ब्याज पर दिया जाए। महिलाओं के लिए पहले की तरह एक लाख रुपये की विशेष छूट दी जाए। कारोबार के प्रोत्साहन के लिए विशेष पैकेज की जरूरत है।

व्यापारी रामायण वर्मा ने कहा कि डीजल इंजन, जनरेटर पर जीएसटी की दर पांच फीसदी तक कर दी जाए। किसानों के लिए उपयोगी पंप सेट और इसके पार्टस पांच प्रतिशत कर दायरे में लाने चाहिए ,तभी किसानों के साथ कारोबारियों को भी राहत मिलेगी। इस सरकार के इस आम बजट से आमजनता और व्यापारियों को काफी उम्मीदें है। अगर इस बार के आम बजट में राहत दिया गया तो लोग सरकार के किए वादे की भरपाई के तौर पर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed