{"_id":"594c04154f1c1bac2d8b46f2","slug":"71498154005-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के कर्जमाफी का कहीं अता-पता नहीं : रामगोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के कर्जमाफी का कहीं अता-पता नहीं : रामगोविंद
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। दह रेवती के पश्चिम स्थित कोयलावीर बाबा स्थान के पास विधायक निधि से निर्मित रैनबसेरा का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने गुरुवार को किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जनता हित के सभी कार्य किए गए। कहा कि नई सरकार सिर्फ झूठ के सहारे चल रही है।
इस सरकार का काम केवल भावनात्मक जाल में फंसाने का है और सरकार का गरीब से कोई सरोकार नहीं है। किसानों को एक लाख तक के कर्ज माफी का ऐलान किया गया लेकिन इसका भी जमीन पर कहीं अता-पता नहीं है। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह, डॉ. एसबी यादव, गजेंद्र सिंह, राणा प्रताप यादव दाढ़ी, अभय सिंह, दिनेश सिंह, रामप्रवेश साहनी, फेकू उपाध्याय, चंद्रमा साहनी, गंगासागर साहनी आदि थे। संचालन अभिज्ञान तिवारी ने किया।
वहीं बलिया नगर में विज्ञप्ति जारी कर सपा के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि भाजपा नेता सरकार की विफलता छिपाने और जनहित की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए अनावश्यक बयानों का सहारा ले रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री ने सत्ता में आने पर स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था लेकिन सारे वादे खोखले साबित हुए। आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं और प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है और थानेदारों की कुर्सियों पर भाजपा नेता तथा विधायक कब्जा कर पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।