फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   7 days pahle karmchari karenge matdan

सात दिन पहले कर्मचारी करेंगे मतदान

Sun, 12 Feb 2017 06:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 12 Feb 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
7 days pahle karmchari karenge matdan
- फोटो : self
चुनावी ड्यूटी करने वाले कर्मचारी भी मतदान करेंगे लेकिन मतदान के दिन नहीं, बल्कि मतदान के लिए निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पहले। इनके लिए प्रशिक्षण स्थल के पास विधानसभा वार बूथ बनाए जाएंगे। कर्मचारी 25 से 28 फरवरी के बीच अपना मतदान कर सकेंगे। टीडी कॉलेज परिसर में इसकी व्यवस्था बनाई जाएगी। 
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव को लेकर रिजर्व समेत कुल करीब 14 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी विभिन्न कार्यों के लिए लगायी गयी है। इनमें करीब 10 हजार कर्मचारी जनपद के ही अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं। चुनाव कार्य के लिए कर्मचारियों की तैनाती निवास स्थान व तैनाती स्थल से अलग लगाई गई है।
विज्ञापन


खासकर पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पहले रवाना हो जाती हैं जो मतदान की समाप्ति के बाद जिला मुख्यालय पर पहुुंचती हैं। इसके चलते कर्मचारी अपना मतदान संबंधित बूथों पर नहीं कर पाते हैं। आयोग की ओर से कर्मचारियों के मतदान के लिए प्रशिक्षण स्थल पर बूथ बनाने व अन्य व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के निर्देश पर अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है। कार्मिक प्रभारी अधिकारी की मानें तो कर्मचारियों के मतदान के लिए टीडी कालेज परिसर में प्रशिक्षण स्थल के पास विधानसभा वार बूथ बनाये जायेंगे जहां संबंधित विधानसभा के कर्मचारी अपना मतदान कर सकेंगे। सभी बूथों पर संबंधित विधानसभा के आरओ या एआरओ भी उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed