फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   697 community toilets ready, 179 not operating

697 सामुदायिक शौचालय बन कर तैयार, 179 का संचालन नहीं

Fri, 03 Dec 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
697 community toilets ready, 179 not operating
गांवों में सामुदायिक शौचालय निर्माण में तेजी आई है। अबतक 697 सामुदायिक शौचालय बन चुके हैं। लेकिन अभी तक 518 शौचालयों का ही संचालन हो सका है। अन्य के संचालन को लेकर महिला समूहों का चयन नहीं हो सका है। अधिकारियों के अनुसार प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 13 माह पहले भारत सरकार ने व्यक्तिगत शौचालय आवंटन के स्थान पर सामुदायिक शौचालय निर्माण का निर्देश दिया ताकि शौचालय की सुविधा से वंचित लोगों को लाभ मिल सके। इसके निर्माण के लिए राज्य वित्त, केंद्र वित्त तथा मनरेगा से धनराशि निर्धारित की गई। इसके तहत जिले के प्रत्येक गांवों में कुल 940 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि काफी प्रयास के बावजूद 122 गांवों में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके चलते कुल 818 गांवों में इन शौचालयों के निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। इसी बीच शासन ने सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को देने का निर्देश जारी किया। इसके तहत यह प्रावधान किया गया कि गांव के सबसे पुराने महिला स्वयं सहायता समूह को ही यह जिम्मेदारी दी जाएगी। लेकिन इसको लेकर भी अब गांवों में खींचतान शुरू हो गई है। इस खींचतान के कारण सामुदायिक शौचालयों का संचालन प्रभावित है। अधिकारियों की मानें तो अब तक कुल 697 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन अब तक 518 सामुदायिक शौचालयों का ही संचालन शुरू हो चुका है जबकि 179 के संचालन को लेकर महिला स्वयं सहायता समूहों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को देना है। अब तक 518 का संचालन शुरु हो चुका है, शेष के संचालन के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। अधिकांश सामुदायिक शौचालयों की जिओ टैगिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इसरार अहमद, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed