फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   68 teachers passed the Academic Resource Person exam

Ballia News: अकादमिक रिसोर्स पर्सन परीक्षा में 68 शिक्षक सफल

Mon, 05 May 2025 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
68 teachers passed the Academic Resource Person exam
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग में अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के पदों पर चयन के लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। पहले चरण की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले 92 शिक्षकों में 68 ने सफलता पाई है, 24 फेल हो गए। माइक्रो टीचिंग में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सात मई को होगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में एआरपी के पद पर तैनात शिक्षकों का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त होने के बाद वह अपने मूल विद्यालय में एक अप्रैल से काम करने लगे हैं। एआरपी की नवीन चयन प्रक्रिया के तहत नगर और जिले के 17 ब्लॉकों में एआरपी के 82 पद रिक्त हैं। इसके लिए जिले के पात्र शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। प्रथम चरण में 120 शिक्षकों ने आवेदन किया था, लेकिन लिखित परीक्षा में 92 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था। 28 ने परीक्षा छोड़ दी थी।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों का परीक्षा परिणाम बेसिक शिक्षा विभाग ने घोषित किया गया है। परीक्षा में बैठने वाले 68 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें हिंदी विषय में सात, सामाजिक विषय में 22, अंग्रेजी में छह, गणित में 18 और विज्ञान विषय के 15 शिक्षक शामिल हैं। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को माइक्रो टीचिंग के लिए विकास भवन पर छह मई को उपस्थित होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed