फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   68 projects to avoid floods have been completed, work is going on on 14

Ballia News: बाढ़ से बचने के लिए 68 परियोजनाएं हुईं पूरी, 14 पर चल रहा काम

Sat, 07 Jun 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
68 projects to avoid floods have been completed, work is going on on 14
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ से बचाव की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों संग बैठक की। अधिशासी अभियंता बाढ़ ने जिलाधिकारी को बाढ़ से प्रभावित होने वाली ग्रामपंचायतों में अब तक की गईं तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि गत छह वर्षों में 68 बाढ़ निरोधी परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 14 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एडीएम अनिल कुमार को कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित होने वाले प्रत्येक ग्रामों में संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति में 15 दिन में बैठक कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक राजस्व गांव में आवश्यकतानुसार कम से कम दो बड़ी नाव की व्यवस्था, अभी से करने के लिए कहा। बाढ़ से पहले ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों-कार्मिकों की कार्यशाला कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी को बाढ़ से प्रभावित होने वाली ग्रामपंचायतों के लिए अभी से आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के लिए कहा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को इनमें पशुओं के लिए भूसा-चारे आदि की पर्याप्त उपलब्धता के लिए कहा। अधिशासी अभियंता बाढ़ से कहा कि अवर अभियंताओं से बाढ़ से प्रभावित होने वाली ग्रामपंचायतों का सर्वे कराकर बाढ़ से पहले की सभी तैयारियां तथा बाढ़ के दौरान की जाने वाली सभी आवश्यक कार्यवाही अभी से करा ली जाए। सीडीओ ओजस्वी राज, डीएफओ अपूर्व दीक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed