{"_id":"69adcc5a04e980503c03527e","slug":"673-patients-were-treated-at-81-health-centers-and-given-medicines-ballia-news-c-190-1-ana1001-159184-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 673 मरीजों का हुआ इलाज, दी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 673 मरीजों का हुआ इलाज, दी दवाएं
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर दियर नई बस्ती,अखार में
बलिया। जिले के 81 पीएचसी और न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 673 लोगों का इलाज किया गया। 21 लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जांच की सुविधा न होने से मरीजों को सिर्फ दवा लेकर लौटना पड़ा।
चितबड़ागांव : स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 33 मरीजों का उपचार किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। मेले में डॉ. अभिषेक राय ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार तथा फार्मासिस्ट विनय कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने मरीजों को दवाइयां वितरित कीं। वहीं, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के चिकित्सक आरोग्य मेले से दूरी बनाए रहे। उनके स्थान पर केवल वार्ड ब्वाय की मौजूदगी रही।
दुबहर: क्षेत्र के ग्राम सभा शिवपुर दियर नई बस्ती,अखार में स्थित न्यू स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला में 33 मरीजों का पंजीकरण कर दवा वितरित किया गया। डॉक्टर के अभाव में फार्मासिस्ट उग्रसेन सिंह ने मरीज का निरीक्षण कर दवा दिया। इस दौरान मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी, बुखार के मरीज पहुंचे थे। वार्ड बॉय नरेंद्र सिंह, वार्ड आया गीता देवी, अक्षय कुमार रावत तथा चौकीदार विकास सिंह उपस्थित रहे।