फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   66 out of 73 paneer samples failed

Ballia News: पनीर के 73 में से 66 नमूने फेल

Fri, 04 Sep 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
66 out of 73 paneer samples failed
जिले में बड़े पैमाने पर पनीर में मिलावट का खेल जारी है। इसकी पुष्टि खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट में हुई है। विभाग की टीम ने एक अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 73 पनीर के नमूने लिए थे। इनकी जांच रिपोर्ट आ चुकी है। जांच रिपोर्ट में 66 नमूने फेल पाए गए हैं। इनमें 61 नमूने अधोमानक और पांच नमूने मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मिले हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारों पर अभियान चलाकर दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेता है। फिर इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाता है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाती है। वैवाहिक आयोजनों में बड़े पैमाने पर पनीर की खपत होती है। वहीं अप्रैल 2026 से जुलाई तक कुल 10 पनीर के नमूने लिए इनकी रिपोर्ट भी आ चुकी है। इसमें से छह नमूने फेल हुए हैं। मात्र चार नमूने ही पास हुए हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 2025-26 के 61 और 2026-27 के छह नमूने अधोमानक मिलने पर सजा के निर्धारण के लिए रिपोर्ट एडीएम प्रशासन की कोर्ट में दाखिल की गई है। वहीं पांच नमूने जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए थे उन्हें सीजीएम कोर्ट में दाखिल की गई है। इन मामलों में दोनों कोर्ट से सजा का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील कुमार मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि त्योहारों पर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। क्योंकि उस समय मिठाई और पनीर आदि की बिक्री तेज हो जाती है। शासन के निर्देश पर हमारी ओर से अभियान चलाया जाता है। नमूने लेकर जांच के लिए भेजा जाता है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाती है। पनीर हो या फिर खोवा नमूने फेल होने पर हम उसकी ट्रेसिंग करते हैं और जहां से माल आता है। वहां पहुंचकर कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed