फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   657 idols will be immersed at 100 locations in the district.

Ballia News: जिले में 100 स्थानों पर होगा 657 प्रतिमाओं का विसर्जन

Mon, 19 Oct 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
657 idols will be immersed at 100 locations in the district.
बलिया। जिले में पंडालों में स्थापित 657 प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन की ओर से जिले के 22 थानों में कुल 100 स्थान को चिह्नित किए गए हैं। इन स्थलों पर लोग प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली अंतर्गत चार स्थानों पर प्रतिमा का विसर्जन होगा। जिसमें जमुआ नवीन परती, ओझवलिया पोखरा, श्रीरामघाट, महावीर घाट शामिल हैं।
अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि दुबहड़ थाना में छह स्थानों पर विसर्जन होगा। जिसमें जौहरी माता पोखरा, भड़सर, ओझवलिया, गंगा नदी का छाड़न, आछी बाबा घाट, जनेश्वर मिश्र सेतु घाट पर होगा। वहीं सुखपुरा में संबंधित गांव का पोखरा, सुरहा ताल दक्षिणी तथा गड़वार में संबंधित गांव की सीमा में गड्ढा व पोखरा में विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

फेफना में सेमराघाट, तीखापुल, मटिही पुल (टोंस नदी) और नरही अंतर्गत गोबिंदपुर व उजियार घाट (गंगा नदी का छाड़न), सुरापाली मगही नदी, बेरिया पुल तथा चितबड़ागांव अंतर्गत टोंस नदी, कारो तालाब, नगपुरा पुल के पास मूर्ति विसर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बैरिया में माझी पुल, बालक बाबा आश्रम, गंगा नदी का छाड़न तथा हल्दी थाने में चैन छपरा, गायघाट (गंगा नदी का छाड़न) सीताकुंड पोखरा, महावीर मंदिर पोखरा, पचरुखिया ढाला, आछी बाबा घाट, सुकुल छपरा ढाला के पास गंगा का छाड़न, जवही घाट, राजपुर गांव पोखरा, त्रिलापुर मठिया, कृपाल बाबा छाड़न में प्रतिमा का विसर्जन होगा।
इसी प्रकार दोकटी थाना के गांव की सीमा में गड्ढा एवं शिवपुर घाट और रेवती में कोलनाला (घाघरा नदी का छाड़न) एवं रेवती कस्बा के पश्चिम ताल में विसर्जन किया जाएगा।
बांसडीह में संबंधित गांव का तालाब व थाना क्षेत्र सुखपुरा के सुरहा ताल, सरयू के छाड़न और बांसडीह रोड के संबंधित गांव का पोखरा, बाबा बालखंडी नाथ पोखरा एवं कुछ प्रतिमाओं का थाना क्षेत्र सुखपुरा के सुरहा ताल, रेवती कुंड, सहपुरवा नदी, कोतवाली बिचलाघाट में प्रतिमा विसर्जन होगा। सहतवार थाना क्षेत्र की चौसठ बंधा, बलेउर बाउली गांव के तालाब व पोखरे में विसर्जन होगा। इसी प्रकार
मनियर थाना अंतर्गत बहेरा नाला, घोघा दहताल और सिकंदरपुर के नरहनी, कठवा पोखरा, कठौराघाट, जूहा बिहरा (घाघरा का छाड़न) तथा खेजुरी में हरीपुर नाला व लेदुहरा पोखरा, करम्मर पोखरा तथा थाना सिकंदरपुर के कठौराघाट में विसर्जन होगा।
पकड़ी अंतर्गत संबंधित गांव का पोखरा व नहर तथा रसड़ा कोतवाली में सिधगर घाट टोंस नदी के पास नव निर्मित पोखरा और नगरा में नरही नहर में प्रतिमाओं का विसर्जित होगा।

भीमपुरा थाना अंतर्गत पकड़िया बाग के पास गोपालपुर पोखरा, चरौवां राम मंदिर पोखरा, करौधी बंधा, फरही नाला महदेवा, जोगीबीर बाबा भिंड, कसौंडर नाला तथा थानाक्षेत्र उभांव के मालीपुर नहर, बेल्थरारोड और उभांव अंतर्गत तुर्तीपार, हल्दीरामपुर, बेल्थराबाजार घाट, मतुरनी देवी महाविद्यालय के पास पोखरा, स्कूल बभनौली पोखरा, मालीपुर बड़ी नहर, राजपुर फरही नाला, भिंडकुंड तालाब, अखोप फरही पुल, रसड़ा गांव का पोखरा, मुजैना घाट, खैराखास घाट, गौरी पुलिया, घाघरा नदी के गड्ढे में, दोथ नाला, डीह बाबा स्थान ग्राम रछौली में प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed