फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   64 lakh fine collected from 246 sand-laden trucks crossing the border

Ballia News: सीमा पार करने वाले बालू लदे 246 ट्रकों से 64 लाख जुर्माना वसूला

Mon, 08 Dec 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
64 lakh fine collected from 246 sand-laden trucks crossing the border
भरौली ​स्थित गंगा नदी के पुल से यूपी में लाल बालू लेकर आता ट्रक। खनन विभाग
बलिया। यूपी-बिहार के बॉर्डर पर बलिया में स्थित भरौली गोलंबर पर खनन विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। नवंबर में खनन विभाग ने 246 बालू लदे ट्रकों से 64 लाख रुपये जुर्माना लगाकर वसूली की। खनन विभाग के अलावा चार टीमें तीन शिफ्ट में ट्रकों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि नवंबर में आईएसटीपी (अंतरराज्यीय परिवहन पास) शुल्क जमा न करते हुए नंबर प्लेट को कपड़े से ढक कर यूपी में आने वाले बालू लदे ट्रकों से 64 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। दो दिन पहले बालू लदे ट्रक चालकों को पास कराने के लिए जांच अधिकारी की लोकेशन बताने वाले गिरोह के एक सदस्य धर्मेश कुमार को पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस के साथ भरौली व बिहार के कुछ ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन गिरोह के लोग भाग गए थे। तहरीर पर नरहीं पुलिस ने आठ सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गिरोह सदस्य एक बालू लदे ट्रक को यूपी में प्रवेश कराने के बदले आठ सौ रुपया वसूलते थे। रोजाना करीब 1500 बालू लदे ट्रक सीमा पास से आते हैं।
बिहार के कोइलवर व डोरिगंज में ट्रक पर मोरंग (लाल बालू) लोड करते समय ऑनलाइन आईएसटीपी शुल्क जमा करने का नियम है। लेकिन बाॅर्डर पर जांच न होने के कारण अधिकतर ट्रक मालिक व चालक दो से तीन हजार रुपये आईएसटीपी बचाने के लिए नंबर को कपड़े से ढक कर बार्डर पार करते हैं। भरौली बाॅर्डर पर सड़क किनारे सीसीटीवी कैमरे और चेतावनी बोर्ड लगने के बावजूद चालक यूपी में एंट्री करते हैं। नंबर प्लेट ढके होेने के कारण सीसीटीवी से ट्रेस नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब खनन विभाग की सक्रियता बढ़ने से शुल्क जमा करने वाले ट्रक की ही एंट्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed