{"_id":"62e80acbea256a33fd23d59d","slug":"64-acres-of-land-final-for-district-jail-in-narayanpali-ballia-news-vns667119461","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणपाली में जिला कारागार के लिए 64 एकड़ भूमि फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणपाली में जिला कारागार के लिए 64 एकड़ भूमि फाइनल
विज्ञापन
बलिया। अंग्रेजों के जमाने में बनी जिला जेल में बारिश का पानी भर जाता है। कैदियों को दूसरी जेलों में भेजना पड़ता है। जल्द ही इससे निजात मिल जाएगी। नए जिला कारागार के लिए भूमि की तलाश पूरी हो चुकी है। गड़वार ब्लाक के नारायणपाली में 64 एकड़ भूमि की संभावित कीमत आदि का आंकलन भी पूरा हो गया है। तहसीलदार इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे। इसके बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति और धन आवंटन के बाद किसानों से भूमि की खरीद की जाएगी।
जनपद में वर्ष 1917 में जिला कारागार की स्थापना की गई थी। उस समय आबादी और अपराध के लिहाज से लगभग 350 बंदियों की क्षमता के हिसाब से इसका निर्माण हुआ था। हालांकि, समय के साथ जेल प्रशासन की ओर से कारागार के अंदर व्यवस्थाएं भी की गई है, लेकिन अपर्याप्त होने के कारण बंदियों के साथ ही जेल स्टाफ को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वर्तमान कारागार में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। पिछले वर्ष जिला कारागार में भारी बारिश से जलजमाव हो गया था। शासन के निर्देश के बाद जनपद में नए जिला कारागार की स्थापना के लिए भूमि की तलाश शुरू की गई थी। कई स्थानों पर भूमि देखी गई, लेकिन बात नहीं बनी। नारायाणपाली में सही भूमि मिली तो किसानों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। इससे कुछ माह से मामला लटका हुआ था। आखिरकार तहसील प्रशासन किसानों को समझाने में कामयाब हो गया और किसानों की सहमति ले ली है। भूमि की संभावित कीमत का आंकलन भी कर लिया गया है। हालांकि तहसील प्रशासन इस पर कुछ कहने से बच रहा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार भूमि खरीद में 15 करोड़ से ज्यादा का खर्च आने का अनुमान लगाया जा रहा है। अब जल्द ही इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। शासन की स्वीकृति और धन आवंटन के बाद भूमि की खरीद की जाएगी।
हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी नई जेल
बलिया। जिला कारागार के जेलर अंजनी गुप्ता ने बताया कि नया कारागार हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा। इसे आगे के 50 साल को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इसीलिए इतनी भूमि ली जाएगी। मानक के अनुसार डबल मैन वाल के बीच में भी कुछ दीवारें बनाई जाएंगी। इसकी क्षमता 1500 से 2000 के आसपास होगी।
विज्ञापन
जिला कारागार के निर्माण के लिए गड़वार ब्लाक के नाराणयपाली में भूमि की तलाश पूरी हो गई है। 64 एकड़ भूमि है।इसके लिए किसानों की सहमति भी ले ली गई है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट शासन को जाएगी।
गुलाब चंद्रा, तहसीलदार सदर