फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   6.39 lakh saplings planted under plantation drive

Ballia News: पौधरोपण अभियान के तहत लगाए गए 6.39 लाख पौधे

Thu, 17 Aug 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
6.39 lakh saplings planted under plantation drive
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने राजकीय इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर पीपल के पौधे का रोपण किया। शीलाफलकम का अनावरण किया। वन विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर प्रभागीय कार्यालय जीराबस्ती में झंडारोहण कर स्वतंत्रता दिवस का कार्य आरंभ किया गया। प्रभागीय निदेशक ने संकल्प दिलाया कि तन मन धन से राष्ट्र की एकता अखंडता और भाईचारे के लिए जागरूक नागरिक की तरह कार्य करेंगे एवं अपने देश को उन्नति के शिखर पर ले जाएंगे।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने वन विहार में मौलश्री का पौधा लगाकर पौधारोपण के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी ज्योति यादव, शंकरनाथ सिंह ने जिले में 40.99 लाख पौधरोपण के लक्ष्य में शेष बचे 6.39 लाख पौधों का रोपण किया। इसमें वन विभाग एवं अन्य कार्यदायी संस्थाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

दुबहर के शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में 75 पौधों का रोपण किया। शहीद मंगल पांडेय के वंशज रघुनाथ पांडेय मौजूद रहे। मुख्यअतिथि शहीद मंगल पांडेय के प्रपौत्र रघुनाथ पांडेय रहे। क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रशांत कुमार शर्मा, राजू प्रसाद, प्रवीण कुमार ओझा, विनोद तिवारी, विजय यादव, अरविंद कुमार, राजू यादव, जगपति, डॉ. धनंजय कुमार सिंह, डॉ. रोहित गुप्ता, डाॅ. एसएन दुबे, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. चंडी प्रसाद पांडेय, डॉ. अमित सिंह, डॉ. हसीन अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन रजनीकांत तिवारी, धन्यवाद एवं आभार प्रकट डॉ. विवेक सिंह ने किया। होमगार्ड के जवानों ने लालमणि ऋषि इंटर कॉलेज हल्दीरामपुर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कंपनी कमांडर शमशेर पांडेय के नेतृत्व में पौधरोपण किया। चंद्रप्रताप सिंह बिसेन, ओमकार यादव, शिवानंद, राकेश पांडेय, उदयभान मौर्य, कमलेश यादव, चंद्रधन राम, रामबचन आदि होमगार्ड के जवान मौजूद रहे। पिपरा कलां गांव सोमवार को श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेंद्र गिरी द्वारा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर प्रधान चंदन कुमार, प्रधान प्रतिनिधि विजय बागी, संजय सिंह, अरविंद सिंह,अंगद सिंह, अभिषेक उपाध्याय,कमलेश सिंह,जितेश सिंह दुर्गेश आदि लोग शामिल रहे। 90 यूपी बटालियन एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल आरएस पुनिया के निर्देशन में गीत गायन, रैली, तिरंगा यात्रा एवं स्वच्छता रैली, मिनी मैराथन एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। अमृत सरोवर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed