{"_id":"69a5eef980b38dc5cd068cba","slug":"6240-candidates-will-appear-for-sub-inspector-and-equivalent-posts-at-15-centres-ballia-news-c-190-1-ana1001-158875-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 15 केंद्रों पर उपनिरीक्षक और समकक्ष पदों के लिए 6240 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 15 केंद्रों पर उपनिरीक्षक और समकक्ष पदों के लिए 6240 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती होनी है। दो सत्रों में परीक्षा 14 और 15 मार्च को होगी। सुबह की पाली में 10 से 12 बजे तथा शाम की पाली में 3 से पांच बजे तक परीक्षा होगी। जिले में 15 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा की शुचिता को सभी केंद्रों पर पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होने की आशा है।
इसके लिए पुलिस प्रशासन कड़ी चौकसी बरतेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर की परिधि में कोई भी फोटो स्टेट की मशीन, साइबर कैफे आदि नहीं खुला रहेगा। इसके लिए संबंधित को भी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए करीब 6240 परीक्षार्थी नामांकित हैं।
परीक्षा केंद्र: नगर सहित आसपास के क्षेत्र के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके लिए नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका पालीटेक्निक तीखमपुर, गुलाब देवी महिला महाविद्यालय नियर बालेश्वर मंदिर के पास, गुलाब देवी बालिका इंटर कालेज नियर बालेश्वर मंदिर, कुंवर सिंह इंटर कालेज, सिविल लाइन, कुंवर सिंह पीजी कालेज, सतीश चंद्र कालेज ब्लाक ए मालगोदाम, सतीश चंद्र ब्लाक बी मालगोदाम रोड, मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज हैं।
कुछ परीक्षा केंद्रों को नगर के बाहर भी बनाया गया है, जिनमें टाउन पालीटेक्निक तीखमपुर, शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवां, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर है। नगर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों का पहुंचना तो आसान है। इन परीक्षा केंद्रों तक पहुंच बहुत ही आसान है।
उन परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिनका परीक्षा केंद्र जननायक विश्वविद्यालय और शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय है। इन परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए समय से पूर्व ही पहुंचना आवश्यक होगा। राजकीय इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। वहां पर यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं का संग्रह केंद्र बनाया गया है।