फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   616 connections cut including 208 government schools

208 सरकारी स्कूलों समेत 616 कनेक्शन काटे गए

Tue, 22 Mar 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
616 connections cut including 208 government schools
भारी भरकम बकाया से जूझ रहे विद्युत विभाग की नजर अब सरकारी बकाए पर है। इनसे वसूली को लेकर कवायद तेज कर दी है। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार संबंधित विभागों को बिल व नोटिस दी गई है। अगर बकाया जमा नहीं होता है तो इनकी विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। उधर, विभाग की ओर से शुरु किए अभियान में अबतक कुल 616 कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इसमें 208 सरकारी प्राथमिक हैं। अभियान अभी लगातार चल रहा है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बकायेदार विभागों में खलबली मची है। विद्युत विभाग इन दिनों आर्थिक संकट से गुजर रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो आमलोगों के साथ सरकारी कार्यालयों व संस्थानों पर भारी भरकम बकाया होने के कारण विद्युत सामग्रियों के सामानों की खरीदारी व आपूर्ति भी आर्थिक कमी के कारण प्रभावित हो रही है। कई विभागों के यहां तो करोड़ों का बकाया है और इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। अब विद्युत विभाग ने इन विभागों को बकाया बिल के साथ ही नोटिस भी भेज दिया है। बड़े बकाया वाले विभागों की वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बकाया जमा नहीं करने वाले विभागों की बिजली आपूर्ति बंद करने की तैयारी कर ली गई है। उधर, विभाग की ओर से बकायेदारों के खिलाफ अब कार्रवाई शुरु कर दी गई है। सोमवार तक कुल 616 बकायेदारों की बिजली काटी गई। इसमें 208 प्राथमिक स्कूल के अलावा 408 उपभोक्ताओं की की बिजली काटी गई। अधिकारियों ने बताया कि बार-बार पत्र भेजने के बावजूद इन विभागों की ओर से बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed