फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   संविदा कर्मचारियों की लड़ाई प्राथमिकता पर : रामलाल

संविदा कर्मचारियों की लड़ाई प्राथमिकता पर : रामलाल

Thu, 28 Feb 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों की लड़ाई प्राथमिकता पर : रामलाल
बलिया। सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट के बैनर तले सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रामलाल यादव तथा प्रदेश महामंत्री रमाशंकर मिश्र के साथ ही पूर्वांचल, उत्तरांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल से आए पदाधिकारियों को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रामलाल यादव ने कहा कि कर्मचारियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर तैयार है। यह भी बताया कि आशा बहू, आंगनबाड़ी, रसोईया आदि समस्त संविदा कर्मियों के लिए लड़ाई प्राथमिकता के तौर पर संगठन लड़ रहा है। इसके परिणाम सार्थक आने वाले हैं। जिलाध्यक्ष छोटे लाल ने कहा कि बलिया में कुल कुछ लोग बाढ़ खंड में वर्षों से बने हुए हैं। इस मौके पर कर्मचारी नेता बलवंत कुमार सिंह, अनिल सिंह, बृजेश सिंह, अविनाश उपाध्याय, गौरीशंकर राम, चंद्रशेखर यादव, रवींद्र नाथ तिवारी, विनोद सिंह, रमाशंकर शर्मा, गंगा ठाकुर, अजीत कुमार, बृजमोहन सिंह, गुलाब राम, जोगिंदर यादव, संजय कुमार यादव, चंद्र प्रकाश मिश्रा, अविनाश कुमार उपाध्याय, अशोक पटेल, उमाशंकर यादव, दिनेश कुमार यादव, गौतम चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन रंजय कुमार ने किया।
विज्ञापन


उधर, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट के तत्वावधान में सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में प्रांतीय पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव विशेष अतिथि राकेश सिंह , संयुक्त मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, प्रांतीय संगठन मंत्री संत सिंह, प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुनील कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ अखिलेश सिंह, राजेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों का अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अजय कुमार यादव ने कहा कि इरिगेशन डिपार्टमेंट संगठन प्रबुद्ध व्यक्तियों का संगठन है जो हमेशा संघर्ष करता रहता है। कर्मचारी आंदोलनों में मजबूती से शामिल है तथाकथित ताकतें उसे तोड़ना चाहती हैं। ओम प्रकाश गुप्ता, राकेश सिंह, संत सिंह, प्रेम प्रकाश मिश्रा सुनील यादव संजय यादव, कैलाश यादव, संतोष तिवारी, ईश्वरचंद, रामनाथ पासवान, नागेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, रेनू शर्मा, राजेश रावत, प्रताप नारायण उपाध्याय, कृपा शंकर पांडेय, रंजय यादव, कमलेश पांडेय, चंद्रदेव मिश्रा, संजीव सिंह, विमला भारती आदि ने संबोधित किया। संचालन राम प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed