{"_id":"5c572d2dbdec22738813b1a5","slug":"61549217069-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को पुन: पीएम बनाने का महिलाओं ने लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को पुन: पीएम बनाने का महिलाओं ने लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। कमल शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन रविवार को जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू व बीएलओ के साथ-साथ महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
क्षेत्रीय भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री अल्का राय ने कहा कि नारी भगवान होती है। जब 33 हजार करोड़ देवता असफल हो गए थे, तब एक नारी ही दुर्गा के रूप में अवतार लेकर आई थी। कहा कि पहले जितनी भी योजनाएं चलाई जाती थी वह दिल्ली से चलकर दिल्ली तक ही रह जाती थी, लेकिन आज नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही हर योजना हम लोगों से शुरू होकर ही हम लोगों पर समाप्त होती हैं। आज गर्भवती महिलाओं छह हजार रुपये सरकार दे रही है। इस दौरान महिलाओं को अपने घर व गांव को स्वच्छ व साफ रखने की शपथ दिलाई। क्षेत्रीय सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस मुफ्त में दी। विधायक संजय यादव ने महिलाओं को सरकार की योजनाओ के बारे में बताया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू राय, संतोष राय, मीरा सिंह, निभा पांडे, श्रीमती शकुंतला देवी, मोहन गुप्ता आदि रहे।