फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दमदार दखल रखने वाले जननेता थे विक्रमादित्य

दमदार दखल रखने वाले जननेता थे विक्रमादित्य

Sun, 13 Jan 2019 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
दमदार दखल रखने वाले जननेता थे विक्रमादित्य

विज्ञापन
बलिया। कर्मठ, ओजस्वी व्यक्त्वि एवं विद्या अनुरागी एक लंबी काया के धनी व्यक्ति थे स्व. विक्रमादित्य पांडेय। वे जागरूक प्रधानाध्यापक, उत्कृष्ट प्राचार्य, प्रसिद्ध शिक्षाविद व कुशल लोकसेवक भी थे। गंवई राजनीति से सफर शुरू कर प्रदेश की सियासत में वर्षों तक दमदार दखल रखने वाले जननेता विक्रमादित्य पांडेय आजीवन फकीर की तरह रहे। उनकी आंखें 14 जनवरी 2007 को आखिरी पल भी विकास का सपना संजोए ही बंद हुईं। स्व. पांडेय की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव के साथ ही जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सादा जीवन उच्च विचार को परिभाषित करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य पांडेय बेलहरी ब्लाक के पिछड़े गांव बसुधरपाह में जगन्नाथ पांडेय व समरातो देवी के पुत्र के रुप में एक जुलाई 1935 को पैदा हुए थे। इनकी पढ़ाई गांव से शुरू और गोरखपुर से आनर्स की डिग्री हासिल की। उन्होंने गंवई राजनीति से राजनीतिक सफर की शुरूआत की। गांव के प्रधान हुए और फिर बेलहरी ब्लाक प्रमुख के रूप में लगातार तीन बार चुने गए। मिलनसार स्वभाव के चलते बलिया नगर सीट से लगातार तीन बार विधायक व नगर विकास मंत्री तथा अंतिम समय में उच्च सदन विधान परिषद के सदस्य रहे। उनके प्रयास से ग्रामीण इलाकों में पानी टंकियां, सीवर योजना व शिवरामपुर घाट पर पीपापुल के अलावा बलिया स्टेडियम, आयुर्वेदिक चिकित्सालय को मूर्त रुप दिया। साथ ही बसंतपुर, छाता, दुबहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व विद्युत घर, कदमतल्ला व नगवा में शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा और स्मारक, भृगु मंदिर का जीर्णोद्धार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बसरिकापुर तथा नगवा में राजकीय महिला महाविद्यालय व पूरे क्षेत्र में दर्जनों नलकूप आदि कार्य कराए। उनके निधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ से बलिया आकर उन्हें आखिरी सफर को कंधा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed