फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विकास कार्यों को पूरा कराने में नाकाम है भाजपा सरकार : संग्राम

विकास कार्यों को पूरा कराने में नाकाम है भाजपा सरकार : संग्राम

Thu, 13 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों को पूरा कराने में नाकाम है भाजपा सरकार : संग्राम
बलिया। जनपद के विकास के लिए सपा सरकार के समय शुरू कराए गए कार्यों को योगी सरकार के आने के बाद लगभग रोक दिया गया है। सरकार ने विकास कार्यों का धन वापस मंगा लिया है। यह आरोप सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा नेताओं ने लगाया ।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद जिले का विकास पूरी तरह से रुक गया है। पिछले कार्यकाल में शुरू कराए गए विकास कार्यों का धन भी प्रदेश सरकार ने वापस मंगा लिया है। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले के विकास के लिए चंद्रशेखर विश्वविद्यालय सहित कई परियोजनाओं को स्वीकृत किया था। सरकार बदलते ही सभी परियोजनाओं से पैसा वापस मंगा लिया गया। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि चंद्रशेखर के नाम पर अखिलेशजी ने विश्वविद्यालय तो दे दिया। उसके लिए 10 करोड की टोकन मनी स्वीकृत किया थी। उसमें से पांच करोड़ भाजपा सरकार के सीएम ने वापस ले लिया। विवि को चलाने के लिए कम से कम सौ करोड़ रुपये की जरूरत है। अपने कार्यकाल में ही जिला अस्पताल में डायलासिस सिस्टम के लिए भी धन स्वीकृत कराकर हेरिटेज को जिम्मेदारी दी गई थी। करीब 10 करोड़ की लागत से बनने वाले डायलासिस सेंटर का अब तक संचालन शुरू नहीं कराया गया। सिकंदरपुर विस के पूर में स्पोर्ट कालेज बनवाने के लिए अपने मंत्री काल में धन जारी कराया गया था। उसका शिलान्यास फिर से वर्तमान भाजपा विधायक ने दोबारा कर दिया। पूर्व मंत्री मो. रिजवी ने कहा कि काफी समय से खरीद-दरौली घाट पर पक्का पुल की मांग कर रहा था। जिसे किसी तरह तत्कालीन सीएम से पूरा कराया। उसका कार्य भी शुुरू हो गया था। जिसे काम शुरू होने के बाद भी बंद कराया दिया गया। कहा कि सिकंदरपुर में मंडी, अग्निशमन सहित कई परियोजनाएं स्वीकृत होने के बाद अधर में पड़ी हुई है। जिले में किसी भी सीएचसी और पीएचसी पर एएसवी तथा एआरबी नहीं है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed